दीघा विज्ञान केन्द्र, विज्ञान में समसामयिक विषयों पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान आयोजित करता है ताकि आम लोग संबंधित विषय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें और वे अपने जीवन में सही निर्णय ले सकें। विद्यार्थियों एवं आम लोगों को विज्ञान में विशेष विषय पर प्रश्न करने एवं अपनी समझ को अधिक संपुष्ट करने के लिए प्रेरित किया जाता है।