मनोरंजक विज्ञान

मनोरंजक विज्ञान दीर्घा प्रकाशीय, भ्रम, ज्‍यामिती, मेकानिक्‍स एवं गणित पर संकलित अन्‍त:क्रियात्‍मक प्रदर्शों को प्रदान कर असंख्‍य लोगों के अन्‍दर जिज्ञासा उत्‍पन्‍न करने एवं उनकी सृजनात्‍मकता को प्रोत्‍साहित करने का कार्य करता है। दीर्घा में प्रदर्शों पर हाथ डालकर प्रतिदिन के अनुभवों के पीछे विज्ञान का अनुसंधान कर सकते हैं। दीर्घा में ३२ अन्‍त:क्रियात्‍मक प्रदर्श हैं। फ्लोर साइज २४७ वर्ग मीटर है।